1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत कायम कर रहा है एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद’

‘क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत कायम कर रहा है एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 12:04 pm IST

आतंकवादियों, उनके वैचारिक तथा वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने को बेहद आवश्यक बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दक्षेस शिखर सम्मेलन में कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा कायम करने के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना और हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है। 

‘क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत कायम कर रहा है एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद’- India TV Hindi
‘क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत कायम कर रहा है एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद’

नयी दिल्ली: आतंकवादियों, उनके वैचारिक तथा वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने को बेहद आवश्यक बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दक्षेस शिखर सम्मेलन में कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा कायम करने के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना और हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांतों का पालन करना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त रुख अपनाने की खातिर भारत एक देश को छोड़कर अन्य पड़ोसियों के साथ संवाद कायम कर रहा है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक देश को छोड़कर, जो कि वास्तव में पाकिस्तान है, क्षेत्र के देशों में दखल नहीं देने की नीति को अपनाया गया है। उन्होंने पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए कहा कि एक देश के बर्ताव के कारण दक्षेस की पूरी क्षमता का दोहन नहीं हो पा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत