1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT फेस्टिवल में ज़िंदगी के सबक, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कही यह बात

IIT फेस्टिवल में ज़िंदगी के सबक, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कही यह बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 11:59 pm IST

रजत शर्मा ने कहा कि जीवन में संघर्ष और सीखने का सिलसिला ताउम्र जारी रहता है। मैं आज भी उन लोगों से सीखता हूं जो आपकी अदालत में आते हैं।

India TV Editor in chief Rajat Sharma- India TV Hindi
India TV Editor in chief Rajat Sharma Image Source : INDIA TV

ऩई दिल्ली: आईआईटी दिल्ली के एनुअल कल्चरल फेस्ट 'रॉन्देवू' में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा कीनोट स्पीकर थे। इस मौके पर रजत शर्मा ने कहा कि IIT एक ऐसी जगह है जहां आम परिवार से ताल्लुक रखने वाला युवा भी अपने टैलेंट के दम पर खास जगह बना सकता है। रजत शर्मा ने कहा कि जीवन में संघर्ष और सीखने का सिलसिला ताउम्र जारी रहता है। उन्होंने कहा, 'आज भी उन लोगों से सीखता हूं जो आपकी अदालत में आते हैं।' उन्होंने छात्रों को सलाह दी बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए रातों की नींद गवां दें।

वहीं रजत शर्मा ने आज बीजेपी नेता राम माधव के साथ पीएम मोदी पर नई किताब..'भारत कैसे हुआ मोदीमय'? का विमोचन किया। लगातार बीजेपी ने दो लोकसभा चुनाव कैसे जीते। इस विषय पर लेखक संतोष कुमार ने यह किताब लिखी है। बुक लॉन्च के बाद बीजेपी की जीत के पहलुओं पर बात हुई तो रजत जी ने उन योजनाओं का ज़िक्र किया जिसने इतिहास दोहराने में बड़ी भूमिका अदा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत