1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IndiaTV 'SAMVAAD': मेगा-कॉन्क्लेव में होगा मोदी सरकार के 2 साल का लेखाजोखा

IndiaTV 'SAMVAAD': मेगा-कॉन्क्लेव में होगा मोदी सरकार के 2 साल का लेखाजोखा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 02:38 pm IST,  Updated : May 10, 2016 05:06 pm IST

जहां इंडिया टीवी पिछले कई हफ्तों से रेटिंग (टीआरपी) के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं चैनल ने NDA सरकार के दो साल पूरे होने पर 16 मई, 2016 को मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन रखा है।

india tv mega conclave SAMVAAD- India TV Hindi
india tv mega conclave SAMVAAD

india tv mega conclave
india tv mega conclave SAMVAAD
नई दिल्ली: जहां इंडिया टीवी पिछले कई हफ्तों से रेटिंग (टीआरपी) के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं चैनल ने NDA सरकार के दो साल पूरे होने पर 16 मई, 2016 को दिल्ली में एक मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। इंडिया टीवी मेगा कॉन्क्लेव 'संवाद' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की NDA सरकार की दो साल की सफलताओं-असफलताओं के आकलन के साथ साथ, आने वाले तीन साल की चुनौतियाों और अवसरों पर विमर्श करेगा। मोदी सरकार इस महीने अपने 2 साल पूरे कर रही है।  

इस कॉन्क्लेव में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के नेतृत्व में देश के नामी पत्रकारों की टीम 'उम्मीदों और संभावनाओं की सरकार' के दो सालों के काम-काज के बारे में देश की बड़ी हस्तियों से जवाब मांगेगी।

इंडिया टीवी के सभी इवेंट्स की तरह इस मेगा कॉन्क्लेव 'संवाद' में भी देश की कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। कॉन्क्लेव में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमे की कद्दावर राजनीतिक हस्तियां, बॉलीवुड जगत के बड़े चहरे और मीडिया जगत से बड़े नाम इस 'संवाद' की शोभा बढ़ाएंगे।

 
इस कॉन्क्लेव में एक ओर जहां अमित शाह, अरूण जेटली, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद और वी.के. सिंह जैसे दिग्गज शमिल होंगें, वहीं प्रतिपक्ष से बड़ी हस्तियां जैसे सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश और लालू प्रसाद यादव के अलावा कई अन्य बडी हस्तियां जैसे बाबा राम देव, मधुर भंडारकर और कुमार विश्वास शिरकत करेंगे।

मेगा कॉन्क्लेव 'संवाद' के बारे में इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा कि, '2014 के आम चुनाव की घोषणा के समय से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की नज़रों में रहे हैं। देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल होने के नाते हम अपने दर्शकों को सबसे आगे रखना चाहते हैं क्योंकि वर्तमान सरकार के 2 साल का लेखा-जोखा काफी अहमियत रखता है। ' संवाद ' कॉन्कलेव उसी प्रयास को दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत