1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन स्थापित

सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन स्थापित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2021 10:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 10:42 pm IST

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विश्वास बहाली को और मजबूत करने के लिये उत्तर सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हॉटलाइन स्थापित किया गया है।

सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन स्थापित- India TV Hindi
सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हॉटलाइन स्थापित Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विश्वास बहाली को और मजबूत करने के लिये उत्तर सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हॉटलाइन स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हॉटलाइन उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्बा द्जोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच स्थापित किया गया है। सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन का उद्देश्य ‘‘सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना’’ को आगे बढ़ाना है। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा एक अगस्त को शुरू हुयी है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।

सेना ने कहा, ‘‘दोनों देशों की सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर बातचीत के लिये बेहतर स्थापित तंत्र है ।’’ एक बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में यह हॉटलाइन सीमाओं पर शांति बनाए रखने और इसे बढ़ाने में लंबा सफर तय करेगी ।’’

सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरूआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया । पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत