1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस जाएगी भारतीय सेना की एक टुकड़ी, बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में लेगी हिस्सा

रूस जाएगी भारतीय सेना की एक टुकड़ी, बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में लेगी हिस्सा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2021 10:13 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 10:13 pm IST

भारतीय सेना शुक्रवार से रूस के निजनी में शुरू होने वाले दो सप्ताह के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी, जिसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देना है।

रूस जाएगी भारतीय सेना की एक टुकड़ी, बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में लेगी हिस्सा- India TV Hindi
रूस जाएगी भारतीय सेना की एक टुकड़ी, बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में लेगी हिस्सा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: भारतीय सेना शुक्रवार से रूस के निजनी में शुरू होने वाले दो सप्ताह के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी, जिसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने कहा कि 12 से अधिक देश ‘जपड़’ अभ्यास में हिस्सा लेंगे, जो मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। चीन और पाकिस्तान के भी पर्यवेक्षकों के रूप में अभ्यास में भाग लेने की उम्मीद है। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना के 200 जवानों की एक टुकड़ी तीन से 16 सितंबर तक होने वाले अभ्यास में भाग लेगी। उसने कहा कि इस अभ्यास के जरिये मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा। इस बीच भारतीय और कजाख सेनाओं ने बुधवार को 13 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया। 

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत-कजाखस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-21’ आज कजाखस्तान के नोड आइशा बीबी में शुरू हुआ।’’ भारतीय सेना की बिहार रेजीमेंट के कुल 90 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत