1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कनाडा में भारतीय छात्र पर हमला, विदेश मंत्री ने मदद के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

कनाडा में भारतीय छात्र पर हमला, विदेश मंत्री ने मदद के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 04:23 pm IST

विदेश मंत्री ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को छात्रा के परिवार वालों को कनाडा का वीजा दिलाने में मदद करने का आदेश दिया है

Indian student attacked in Toronto Canada- India TV Hindi
Indian student attacked in Toronto Canada

नई दिल्ली। कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रा पर घातक हमला हुआ है, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि उन्हें कनाडा के टोरंटो में भारतीय छात्रा पर घातक हमले की जानकारी मिली है जिससे वे दुखी हैं, विदेश मंत्री ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को छात्रा के परिवार वालों को कनाडा का वीजा दिलाने में मदद करने का आदेश दिया है और छात्रा के मातापिता से अपील की है कि वे मदद के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से 9873983884 नंबर पर संपर्क करें। 

छात्रा टोरंटों के एक अस्पताल में भर्ती है और वह कनाडा पढ़ाई करने के लिए गई है, छात्रा भारत में तमिलनाडू के कन्नूर की रहने वाली है और उसका नाम रशेल अल्बर्ट है।छात्रा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से ट्विटर के जरिए मदद की गुहार लगाई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत