1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 11 KM दौड़कर शादी के फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, 50 से ज्यादा बाराती भी दौड़े

फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 11 KM दौड़कर शादी के फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, 50 से ज्यादा बाराती भी दौड़े

 Written By: Anurag Amitabh
 Published : Jan 21, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 02:52 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में बिना बैंड बाजों के साथ एक ऐसी बारात निकाली जिसे देखकर लोग दंग रह गए। इंदौर के गणेश नगर में रहने वाले फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दशहरा मैदान से संगम नगर तक कुल 11 किलोमीटर दौड़ लगाकर अपनी शादी के फेरे लिए।

फिटनेस को बढ़ावा देने...- India TV Hindi
फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए 11 KM दौड़कर शादी के फेरे लेने पहुंचा दूल्हा

इंदौर: देश में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग फिटनेस पर आजकल ज्यादा ध्यान दें रहे हैं यही वजह कि देश भर में चाहे योगा हो या जिम क्लासेज लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लगातार मेहनत कर रहे है। ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर में बिना बैंड बाजों के साथ एक ऐसी बारात निकाली जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

दरअसल इंदौर के गणेश नगर में रहने वाले फिजिकल ट्रेनर नीरज मालवीय ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दशहरा मैदान से संगम नगर तक कुल 11 किलोमीटर दौड़ लगाकर अपनी शादी के फेरे लिए। शेरवानी पहने दौड़ते दूल्हे और 50 से ज्यादा बारातियों को दौड़ते देख लोग अचरज में पड़ गए। खास बात ये रही कि 50 बारातियो में 18 से 70 साल के बुजुर्ग भी दौड़ते नजर आए। दुल्हन निकिता बिल्लोरे और उनके परिवार ने इनके इस कदम को सरहानीय बताते हुए सभी को फिटनेस पर ध्यान देने की अपील की।

groom
groom

बारात में शामिल होने आए बारातियों का भी कहना है कि जब नीरज ने अपने मोटो के बारे में बताया तो पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने पर्यावरण सहजता और सेहत के लिए यह अच्छा मैसेज है का वर्णन दिया तो हम भी उसके साथ आ गए और आज उसकी बारात में दौड़ते हुए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा मैसेज है जिसकी हम सराहना करते हैं।

wedding
wedding

दुल्हन के पिता से भी जब इस बारे में बात हुई तो उनका भी कहना था कि जिस तरह से दूल्हे ने पहल की है वह काफी सराहनीय है और उनका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया का नारा दे रहे हैं तो वह भी एक अच्छा है और उन्हीं के नारे को देखते हुए उनका दामाद भी बारात को दौड़ते हुए लेकर आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।