1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. INX Media मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी को इंद्राणी ने बताया ‘अच्छी खबर’

INX Media मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी को इंद्राणी ने बताया ‘अच्छी खबर’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2019 01:56 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 01:56 pm IST

आईएनएक्स मीडिया (INX Media) मामले में सरकारी गवाह बन चुकी जेल में बंद इंद्राणी मुकरेजा ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को एक अच्छी खबर बताया है

Indrani Mukerjea dubs Chidambaram's arrest as 'good news'- India TV Hindi
Indrani Mukerjea dubs Chidambaram's arrest as 'good news'

मुंबई। आईएनएक्स मीडिया (INX Media) मामले में सरकारी गवाह बन चुकी जेल में बंद इंद्राणी मुकरेजा ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को एक अच्छी खबर बताया है। इंद्राणी मकरेजा अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। इंद्राणी मुकरेजा ने यह बयान उस समय दिया जब उसे बेटी की हत्या से जुड़े मामले में ट्रायल के लिए कोर्ट लाया गया था, उस समय पत्रकारों ने इंद्राणी को पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के बारे में बताया तो इंद्राणी ने कहा ‘’यह एक अच्छी खबर है और अब उसे (पी चिदंबरम) हर तरफ से किनारे कर दिया जाएगा।’’

इंद्राणी सिर्फ पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को अच्छी खबर बताने पर ही नहीं रुकी, बल्कि उसने यहां तक कह दिया कि पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की जमानत रद्द होनी चाहिए और उसे भी जेल मे डालना चाहिए।

INX Media मामले में इंद्राणी मुकरेजा सरकारी गवाह बन चुकी है और उसने बयान दिया है कि वह INX Media डील के दौरान अपने पती के साथ पी चिदंबरम से उनके नॉर्थ ब्लॉक में स्थित कार्यालय में मुलाकात कर चुकी हैं। INX Media से जुड़े धनशोधन मामले में इंद्राणी मुकरेजा का बयान दर्ज किया जा चुका है। इंद्राणी मुकरेजा ने अपने बयान में यह भी कहा है कि INX Media में विदेशी निवेश की इजाजत के बदले में पी चिदंबरम ने कहा था कि मुकरेजा परिवार चिदंबरम के बेटे के कारोबार में मदद करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत