1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

मुंबई: विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2021 09:00 am IST,  Updated : May 08, 2021 09:46 am IST

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के एक हिस्से में आज सुबह आग लग गई। हालांकि इस आग पर नौसेनाकर्मियों ने तुरंत ही काबू पा लिया गया

मुंबई: विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश- India TV Hindi
मुंबई: विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश Image Source : PTI

मुंबई: भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के एक हिस्से में आज सुबह आग लग गई। हालांकि इस आग पर नौसेनाकर्मियों ने तुरंत ही काबू पा लिया गया है।किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त यह विमानवाहक पोत बंदरगाह में खड़ा था।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया  कि विमान वाहन पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शनिवार सुबह मामूली आग लग गई। आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने युद्धक विमान में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देखा।’’ इसमें कहा गया, ‘‘पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पोत में सवार सभी कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।’’ नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

यह युद्धक पोत रूस से 2013 में खरीदे कीव-श्रेणी का विमानवाहक पोत है जिसका नवीकरण किया गया है और महान शासक विक्रमादित्य के सम्मान में इसका नाम रखा गया। मूल रूप से बाकू में बने और 1987 में रूसी नौसेना के बेड़े में शामिल हुए इस जहाज ने सोवियत तथा रूसी नौसेनाओं के साथ सेवा दी। इसका संचालन बहुत खर्चीला होने की वजह से इसे 1996 में सेवामुक्त कर दिया गया।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत