नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के बाद से एक पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अधिकारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्स एप और इंस्टाग्राम तक हर जगह पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अधिकारी की तस्वीर के ही चर्चे हैं। एक जगह से दूसरी जगह फोटो लगातार शेयर हो रही है। देखते ही देखते पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकीरी इंटरनेट की दुनिया में छा गई और रातों-रात एक आम सरकारी कर्मचारी से सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।
Related Stories
वायरल हो रही इस तस्वीर के साथ ये दावा भी किया जा रहा है कि इस महिला अधिकारी के बूथ पर 100 फीसदी पर मतदान हुआ। आइए हम आपको बताते हैं क्या है वायरल हो रही पोस्टों को लेकर सच्चाई। दरअसल, पीली साड़ी वाली इस महिला का नाम रीना द्विवेदी है। रीना द्विवेदी लखनऊ में पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करती हैं।
रीना की ड्यूटी 5वें चरण में लखनऊ से 40 किमी दूर नगराम के बूथ नंबर 173 पर लगी थी। मतदान से एक दिन पहले रीना ईवीएम मशीन लेकर पोलिंग बूथ पर जा रही थीं, तभी किसी ने उनकी ये तस्वीर ले ली, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि, सोशल मीडिया उनके बूथ पर जो 100 फीसदी पोलिंग का दावा किया जा रहा है वो गलत है। रीना जिस बूथ पर तैनात थीं, वहां करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है।