1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसान आंदोलन के चलते डीटीसी की अंतर राज्यीय सेवाएं 27 नवंबर से निलंबित

किसान आंदोलन के चलते डीटीसी की अंतर राज्यीय सेवाएं 27 नवंबर से निलंबित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2020 10:45 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 10:45 pm IST

नये कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के प्रवेश बिंदुओं पर किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की अंतर-राज्यीय बसें 27 नवंबर से निलंबित हैं।

Interstate bus services of DTC suspended since Nov 27 owing to farmers' protest: Official- India TV Hindi
Interstate bus services of DTC suspended since Nov 27 owing to farmers' protest: Official Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली। नये कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के प्रवेश बिंदुओं पर किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की अंतर-राज्यीय बसें 27 नवंबर से निलंबित हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 27 नवंबर को सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन शुरू होने के बाद डीटीसी की अंतर राज्यीय सेवाएं खासकर गुड़गांव और बहादुरगढ़ की सेवाएं निलंबित की गयी थी।

डीटीसी के उप महाप्रबंधक आर एस मिन्हास ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के चलते अन्य राज्यों से लगती ज्यादातर सीमाएं यातायात के लिए बंद हैं, ऐसे में क्षेत्र की यातायात पुलिस की सलाह के हिसाब से कुछ मार्ग बदले गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ अंतर राज्यीय बस परिचालन बंद है और स्थिति सामान्य होने पर उसे बहाल किया जाएगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत