1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खतरनाक वायरल वीडियो की गहरी पड़ताल, इलाके के बदमाश ने मचाया था ‘आतंक’

खतरनाक वायरल वीडियो की गहरी पड़ताल, इलाके के बदमाश ने मचाया था ‘आतंक’

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 05, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 07:20 pm IST

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स हाथ में मीट काटने वाला चापड़ और एक रोड लेकर कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा है साथ ही लोगों से मारपीट भी कर रहा है। ऐसे में हमने वीडियो की पड़ताल करनी शुरू की।

खतरनाक वायरल वीडियो की गहरी पड़ताल- India TV Hindi
खतरनाक वायरल वीडियो की गहरी पड़ताल Image Source : ANI

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स हाथ में मीट काटने वाला चापड़ और एक रोड लेकर कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा है साथ ही लोगों से मारपीट भी कर रहा है। वीडियो बेहद खतरनाक है जिसमें एक शख्स ने हथियारों के दम पर इलाके में दहशत फैलाई हुई है। ऐसे में हमने वीडियो की पड़ताल करनी शुरू की। जिसके बाद हमें पता लगा कि वीडियो नार्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके की कबूतर मार्केट का है और 2 जुलाई की रात का है। 

इतना पता चलते ही इंडिया टीवी संवाददाता अभय पाराशर इस वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए वेलकम इलाके की कबूतर मार्किट में पहुंचे। मार्किट में जाकर हमें वही दुकाने मिलीं जिनमें वीडियो में आरोपी द्वारा तोड़फोड़ की जा रही थी। जिस पहली दुकान में आरोपी ने तोड़फोड़ की और चापड़ चलाया वो दुकान तो तबसे बंद थी लेकिन उसके बाद जिस दुकान में आरोपी ने तोड़फोड़ की, उस दुकान के लोगों ने हमें उस रात का मंजर बताया। 

मार्किट के लोगों के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सलमान है, जो इलाके का बदमाश है और यहां गुंडागर्दी दिखाने के लिए उसने नशे में तोड़फोड़ की और दुकान से चापड़ उठाकर लोगों को धमकाया। उसने ये सब हफ्ता मांगने के लिए किया। लोगों का कहना है कि यहां खाने-पीने की दुकाने देर रात तक खुली रहती है और 2 जुलाई को सलमान अपने एक साथी मारूफ़ के साथ आया और फ्री में खाना खाने तथा पैसा वसूलने के लिए लोगों को धमकाने लगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत