1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO चीफ का बड़ा ऐलान- अब अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत

ISRO चीफ का बड़ा ऐलान- अब अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 07:31 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

Indian Space Research Organisation (ISRO) Chairman...- India TV Hindi
Indian Space Research Organisation (ISRO) Chairman Kailasavadivoo Sivan

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के सिवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगी।

सिवन ने यहां सवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा और इस संदर्भ में भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है।

बता दें कि इससे पहले इसरो प्रमुख ने कहा था कि भारत का दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा था कि हम अपने गगनयान प्रोजेक्ट की मदद से ऐसा कर पाने में सफल होंगे। अगर हम निर्धारित समय के अंदर ऐसा कर पाते हैं तो हमारा देश विश्व का चौथा ऐसा देश होगा जो अपने बल पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत