1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पूरा हुआ अपना देसी GPS का सपना, नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण

VIDEO: पूरा हुआ अपना देसी GPS का सपना, नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 01:32 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 03:44 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो ने आज भारत का सातवां दिशा सूचक उपग्रह सफलतापूर्वक लांच कर दिया। आइआरएनएसएस 1-जी नामक उपग्रह का 35वें ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी के जरिये श्रीहरिकोट स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दिन के 12.50 बजे प

satellite- India TV Hindi
satellite

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो ने आज भारत का सातवां दिशा सूचक उपग्रह सफलतापूर्वक लांच कर दिया। आइआरएनएसएस 1-जी नामक उपग्रह का 35वें ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी के जरिये श्रीहरिकोट स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दिन के 12.50 बजे प्रक्षेपण किया गया।

चेन्नई से 90 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पर उसके प्रक्षेपण की उल्टी गिनती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही थी। अभी 6 नेविगेशन सेटेलाइट्स 24 घंटे अपने सिग्नल उपलब्ध करा रहे हैं। ये सुविधा भारतीय इलाके में ठीक वैसी ही होगी जैसे अमेरिकी जीपीएस सुविधा देती है।

इसके सफल प्रक्षेपण के बाद भारत उन देशों के समूह में शामिल हो गया, जिनके पास दिशा सूचक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी दिशा सूचक तकनीक है। इस उपग्रह की उम्र 12 साल होगी और इसमें दिशा सूचक और रेंजिंग के लिए दो पे लोड्स लगाये गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत