1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा ISRO, चंद्रयान-3 पर भी शुरू हो चुका है काम

चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा ISRO, चंद्रयान-3 पर भी शुरू हो चुका है काम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 12:58 pm IST

ISRO चीफ के शिवन ने यह भी बताया कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के अगले प्रयास चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो चुका है और यह प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है

ISRO looking for manned mission to the Moon but not immediately says K Sivan- India TV Hindi
ISRO looking for manned mission to the Moon but not immediately says K Sivan Image Source : ANI

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) भविष्य में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। बुधवार को ISRO चीफ के सिवन से जब पूछा गया कि क्या संगठन चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने पर विचार कर रहा है? तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि भविष्य में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री जरूर भेजे जाएंगे लेकिन यह काम अभी तुरंत उनकी प्राथमिकता नहीं है। ISRO चीफ ने यह भी बताया कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के अगले प्रयास चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो चुका है और यह प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है।

ISRO चीफ के शिवन ने बताया कि फिलहाल गगनयान मिशन पर काम हो रहा है और इसके लिए चुने गए देश के 4 अंतरिक्ष यात्रियों को इस महीने के अंत तक ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1984 में जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे तो वे रूस के मॉड्यूल में गए थे लेकिन इस बार भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारतीय मॉड्यूल में जाएंगे और भारत से ही उड़ान भरी जाएगी।

गगनयान मिशन को 2022 में अंजाम दिया जाना है जिसके तहत 4 भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाएंगे और चारों अंतरिक्ष यात्रियों का चुनाव कर लिया गया है, चारो यात्री भारतीय वायुसेना के सदस्य हैं और इसी महीने से उनकी ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत