1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिरफिरे ने बीजेपी सांसद के घर के सामने कुत्ते को मारकर गेट पर डाला, लगाई कार में आग

सिरफिरे ने बीजेपी सांसद के घर के सामने कुत्ते को मारकर गेट पर डाला, लगाई कार में आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2019 08:07 am IST,  Updated : Jun 01, 2019 08:07 am IST

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ मिनट पहले ये इसी कार से यहां आया था लेकिन कार रोकने के बाद इसने खुद माचिस की तीली से कार जला डाली।

सिरफिरे ने बीजेपी सांसद के घर के सामने कुत्ते को मारकर गेट पर डाला, लगाई कार में आग- India TV Hindi
सिरफिरे ने बीजेपी सांसद के घर के सामने कुत्ते को मारकर गेट पर डाला, लगाई कार में आग

नई दिल्ली: एक सिरफिरे ने माचिस की तीली जलाई और कार को आग लगा दी। तीली जलाते ही कार में इतनी तेजी से आग फैली की वो मुश्किल से अपनी जान बचा पाया। हैरान करने वाला ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के इटानगर की है और जिस कार को इस सिरफिरे ने आग लगाई वो इसकी अपनी कार थी। 

Related Stories

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ मिनट पहले ये इसी कार से यहां आया था लेकिन कार रोकने के बाद इसने खुद माचिस की तीली से कार जला डाली। जिस घर के बाहर उसने कार को आग लगाई वो बीजेपी के सांसद तापिर गाव का है।

कार को आग लागने से पहले इस बदमाश ने तेज धार हथियार से एक कुत्ते को मार कर सांसद के घर के गेट पर डाल दिया था। कुत्ते के मारने के बाद इस सिरफिरे ने कार का दरवाजा खोला और माचिस की तीली जलाकर कार को जला दिया। कार को आग लगाने वाले इस सिरफिरे की पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत