श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में असामाजिक तत्वों ने दो सरकारी विद्यालयों में आग लगा दी। इन दोनों विद्यालयों को अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव केंद्र बनाया गया था।
- पाक: पीएम ने अपनी पार्टी के सदस्यों को राहील शरीफ पर टिप्पणी करने से मना किया
- भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात शोपियां जिले के पद्दारपुरा इलाके में असामाजिक तत्वों ने एक सरकारी विद्यालय के भवन में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस स्कूल भवन को चुनावी केंद्र बनाया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन इससे भवन को आंशिक नुकसान हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि कल रात शरारती तत्वों ने पुलवामा जिले के अरिहल इलाके की एक अन्य स्कूली इमारत में आग लगा दी। पुलिस बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझायी। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में कुलगाम, पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिले आते हैं, जहां बुधवार को चुनाव होना है।