श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना के एक जवान की गोली मार कर हत्या कर दी। मुख्तार अहमद मलिक नाम का यह जवान कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे में अपने बेटे की मौत के बाद घर गया हुआ था।
Related Stories
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया के कुलगाम जिले के चुराट में आतंकवादी प्रादेशिक सेना के जवान मलिक के घर में घुस गए और उन्होंने नजदीक से उन्हें गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि मलिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि लांस नायक मलिक अपने बेटे के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए छुट्टी पर थे। पुलिस ने कहा कि मलिक क्षेत्रीय सेना में शामिल होने से पहले विद्रोही थी।
Watch full coverage of the news on India TV's show Aaj ki Baat: