1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर: हवाला के 2 करोड़ 61 लाख रुपये बरामद, ईडी और इनकम टैक्स की टीम जांच में जुटी

जयपुर: हवाला के 2 करोड़ 61 लाख रुपये बरामद, ईडी और इनकम टैक्स की टीम जांच में जुटी

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2019 10:38 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:38 pm IST

जयपुर पुलिस ने शहर के एक अपार्टमेंट में दबिश देकर हवाला के 2 करोड़ 61 लाख 93 हजार रुपये नगद बरामद किया है। 

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: जयपुर पुलिस ने शहर के एक अपार्टमेंट में दबिश देकर हवाला के 2 करोड़ 61 लाख 93 हजार रुपये नगद बरामद किया है। यह बरामदगी एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। यह खुफिया जानकारी प्रतापनगर एसएचओ संजय शर्मा को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर प्रतापनगर और सोडला के एसएचओ ने सोडला में हवा सडक स्थित लैडमार्क बिल्डिंग के रूबी अपार्टमेन्ट में दी दबिश।

यह दबिश फ्लैट नंबर 401 में दी गई। जहां से पुलिस ने 2 करोड़ 61 लाख 93 हजार नगद रूपये नगद बरामद किया है। यहां से करीब 100 करोड़ रुपये का हिसाब मिला है। प्रदेश में इतनी बड़ी राशि पहली बार बरामद हुई है। ईडी और आयकर की टीम मौके पर पड़ताल कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत