1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: जैश-ए-मोहम्मद ने पत्र में दी मंदिर को उड़ाने की धमकी

गुजरात: जैश-ए-मोहम्मद ने पत्र में दी मंदिर को उड़ाने की धमकी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2016 06:53 am IST,  Updated : Jun 02, 2016 06:54 am IST

आणंद (गुजरात): गुजरात के आणंद जिले में सारसा स्थित सत कैवाल मंदिर के प्रधान पुजारी अविचलदासजी महाराज को आज दो पत्र मिले जिनमें उन्हें जान से मार डालने और मंदिर को विस्फोट से उड़ा देने

gujarat- India TV Hindi
gujarat

आणंद (गुजरात): गुजरात के आणंद जिले में सारसा स्थित सत कैवाल मंदिर के प्रधान पुजारी अविचलदासजी महाराज को आज दो पत्र मिले जिनमें उन्हें जान से मार डालने और मंदिर को विस्फोट से उड़ा देने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वालों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य होने का दावा किया है। सत कैवाल एक धार्मिक संप्रदाय है जिसके अनुयायियों की क्षेत्र में बड़ी संख्या है। कई अनिवासी भारतीय भी इस संप्रदाय के अनुयायी हैं।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि पत्र हिंदी और गुजराती में लिखा गया है। लेखकों ने मंदिर की टोह लेने (रेकी करने) का दावा करते हुए कहा कि वह बाबरी मस्जिद विध्वंस और गोधरा दंगों का बदला लेने के लिए मंदिर को उड़ा देंगे और अविचलदासजी को मार डालेंगे। पत्र में कहा गया है, ‘पुलिस कुछ नहीं कर सकती और तो और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी भी आपको नहीं बचा सकते। आप जानते हैं कि सूरत में प्रवीण तोगड़िया के रिश्तेदार का क्या हुआ था।’

मंदिर के एक प्रबंधक ने बताया कि अविचलदासजी अखिल भारतीय संत समाज के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। वह हाल ही में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला गए थे जहां उन्होंने गौवध के विरोध में व्याख्यान दिया था। पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस मंदिर और पुजारी को सुरक्षा मुहैया कराएगी। पत्र को लेकर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक हितेश पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत