1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में मिनी बस के खाई में गिरने से बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में मिनी बस के खाई में गिरने से बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2021 11:15 am IST,  Updated : Oct 28, 2021 01:29 pm IST

मिनी बस थाथरी से डोडा जा रही थी कि इसी दौरान सुई गोवरी इलाके में यह हादसा हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई।

जम्मू-कश्मीर में मिनी...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में मिनी बस के खाई में गिरने से बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल Image Source : TWITTER- ANI

डोडा: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे 9 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिनी बस थाथरी से डोडा जा रही थी कि इसी दौरान सुई गोवरी इलाके में यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से सात लोगों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग के जरिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है जबकि अन्य घायलों को डोडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘डोडा में थाथरी के निकट हुए सड़क हादसे में बारे में पता चला। डोडा के उपायुक्त विकास शर्मा से अभी बात की है।’’ उन्होंने कहा कि जिस भी सहायता की जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत