1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के बाद राजौरी में IED ब्लास्ट, सेना का एक अफसर शहीद

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के बाद राजौरी में IED ब्लास्ट, सेना का एक अफसर शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 06:33 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) यानी देसी बम के विस्फोट में एक मेजर शहीद हो गया।

Representational image- India TV Hindi
Representational image

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) यानी देसी बम के विस्फोट में एक मेजर शहीद हो गया और एक सैनिक घायल हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना नौशेरा सेक्टर में हुई। बताया जा रहा है कि मेजर आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी को डिफ्यूज कर रहे थे इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। यह आईईडी अंतरराष्ट्रीय सीमा के 1.5 किलोमीटर अंदर लगाया गया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले के चलते पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत