1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K COVID19: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर ले सकते हैं हेल्प

J&K COVID19: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोग इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर ले सकते हैं हेल्प

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 02:25 pm IST
COVID19, helpline Number, Jammu & Kashmir & Ladakh- India TV Hindi
COVID19 helplines in Jammu & Kashmir & Ladakh Image Source :

नई दिल्ली। संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना वायरस के मद्देनजर नार्दन कमांड (आर्मी) ने लोगों के लिए कई हेल्पलाइन सेंटर स्थापित किए है। जम्मू कश्मीर व लद्दाख में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सेना की उत्तरी कमान ने अवाम तक पहुंचने के लिए 16 हेल्पलाइनें स्थापित की हैं।  इन हेल्पलाइनों के माध्यम से दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के लोग अपनी हमसाया सेना से कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

J&K Northern Command Covid-19 Helplines
J&K Northern Command Covid-19 Helplines

बता दें कि, कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी के लिए पांच हेल्पलाइनें कश्मीर व सात जम्मू में काम करेंगी। सेना की चार हेल्प लाइनें लद्दाख में काम करेंगी। इस समय सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं भी भ्रम की स्थिति पैदा कर रही हैं। ऐसे में सेना की ये हेल्पलाइनें लोगों को सही जानकारी देंगी। कोरोना से उपजे हालात को लेकर लोग कोई भी सलाह ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत