1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए दो आतंकी, पिछले एक महीने में 45 आतंकियों का सफाया

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए दो आतंकी, पिछले एक महीने में 45 आतंकियों का सफाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2018 07:18 am IST,  Updated : Nov 06, 2018 07:18 am IST

सुरक्षाबलों को कल रात शोपियां के सफानगरी में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए दो आतंकी, पिछले एक महीने में 45 आतंकियों का सफाया- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए दो आतंकी, पिछले एक महीने में 45 आतंकियों का सफाया

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुए एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। एनकाउंटर कल देर रात शुरू हुआ जो आज तड़के खत्म हुआ। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों को कल रात शोपियां के सफानगरी में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। 

इसी बीच आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। करीब दस घंटे तक चली कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। फिलहाल पूरे इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

बीते गुरुवार को भी बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे। आतंकियों की मौत के बाद क्षेत्र में लोगों ने पत्थरबाजी भी की। बता दें कि पिछले एक महीने में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में 45 आतंकी मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत