1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2018 10:57 am IST,  Updated : Sep 21, 2018 10:57 am IST

जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को शुक्रवार को मार गिराया गया, जिससे अभियान में मारे गये आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर दो हो गई है।

जम्मू-कश्मीर, बांदीपोरा, आतंकवादी- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को शुक्रवार को मार गिराया गया, जिससे अभियान में मारे गये आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर दो हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थल सेना के एक अधिकारी ने बताया कि एक आतंकवादी को बृहस्पतिवार को मार गिराया गया था, जिसका शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में सुमला इलाके के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को उस इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत