1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों ने की 4 पुलिसकर्मियों की हत्या

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों ने की 4 पुलिसकर्मियों की हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 04:10 pm IST

शोपियां जिले में आतंकवादियों ने आज चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वे अपने वाहन की मरम्मत कर रहे थे।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने आज चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वे अपने वाहन की मरम्मत कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना जिले में अराहामा फल मंडी के नजदीक हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के हथियार गायब हैं और पुलिस ने आतंकवादियों को खोजने के लिये अभियान शुरू कर दिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत