1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2017 10:05 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 10:05 pm IST

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रभु ईशू की शिक्षाएं शांति, करूणा एवं भाईचारे की प्रेरणा देती है। उन्होंने मानव जाति को सही मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन दिया...

christmas celebration- India TV Hindi
christmas celebration

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रभु ईशू की शिक्षाएं शांति, करूणा एवं भाईचारे की प्रेरणा देती है। उन्होंने मानव जाति को सही मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रभु ईशू का संदेश पहले की तुलना में आज कहीं अधिक प्रासंगिक है, जब विश्व बढ़ती घृणा, असहिष्णुता और हिंसा का सामना कर रहा है।

वोहरा ने उम्मीद जताई कि खुशी का यह अवसर साम्प्रदायिक सद्भाव, भाईचारे की भावना, मित्रता के बंधन और धर्मनिरपेक्ष एवं विविधतापूर्ण परंपराओं को फिर से मजबूती प्रदान करेगा, जिसके लिये जम्मू कश्मीर सदियों से जाना जाता है। राज्यपाल ने लोगों को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई देते हुए राज्य में शांति, प्रगति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि यह अवसर साम्प्रदायिक सद्भाव, मानवता के लिए प्रेम एवं समूची दुनिया के तमाम लोगों के लिए मित्रता का अगुवा बनेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे अवसर हमें सद्भाव, भाईचारे की भावना को फिर से जगाने और सदाचारी जीवन जीने की याद दिलाते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत