1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़,एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़,एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2021 09:56 am IST,  Updated : Oct 01, 2021 09:56 am IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी Image Source : PTI (FILE)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले के रखामा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अभी जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत