1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

J&K: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2018 11:17 am IST,  Updated : Apr 30, 2018 06:47 pm IST

पूरे पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं...

pulwama encounter- India TV Hindi
pulwama encounter

पुलवामा: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को जारी मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। पुलिस सूत्रों पूर्वान्ह करीब 11.15 बजे बताया, "घायल जवानों में एक मेजर भी शामिल है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्रबगम गांव में मुठभेड़ अब भी जारी है।" सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है। दो आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं। 

द्राबगम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (RR), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) व राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOD) की टीम ने गांव को घेर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, "घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।" इलाके से आ रही रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में पथराव कर रही भीड़ व सुरक्षा बलों के बीच भी संघर्ष शुरू हो गया है। पूरे पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत