1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा के पंपोर एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक मारा गया

पुलवामा के पंपोर एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर उमर मुश्ताक मारा गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 02:54 pm IST

पुलवामा के पंपोर में सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने लश्कर के कमांडर उमर मुश्ताक खांडे समेत दो आतंकियों को घेर लिया है।

पुलवामा के पंपोर में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर समेत दो आतंकियों को घेरा- India TV Hindi
पुलवामा के पंपोर में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर समेत दो आतंकियों को घेरा Image Source : ANI/TWITTER/ FILE PHOTO

श्रीनगर: पुलवामा के पंपोर में सुरक्षाबलों का एक बड़ा ऑपरेशन जारी है। जवानों ने लश्कर के कमांडर उमर मुश्ताक खांडे समेत दो आतंकियों को घेर लिया था। फिलहाल ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उमर मुश्ताक को मार गिराया है। इससे पहले कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पंपोर में एनकाउंटर जारी है और सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर रखा है। इनमें से एक उमर मुश्ताक खांडे है जो लश्कर का कमांडर है। उमर मुश्ताक श्रीनगर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और अन्य आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।

उमर मुश्ताक खांडे खांडे उन आतंकवादियों में शामिल है, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा एक हिटलिस्ट जारी किए जाने के बाद से सुरक्षा बल निशाना बना रहे हैं। आईजी (कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल था। उन्होंने कहा-श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर के कमांडर उमर मुस्ताक खांडे को सुरक्षाबलों ने पंपोर में घेर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत