1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: छुट्टी पर आए सेना के जवान की हत्या, आतंकियों ने घर में घुसकर गोली मारी

J&K: छुट्टी पर आए सेना के जवान की हत्या, आतंकियों ने घर में घुसकर गोली मारी

 Reported By: IANS
 Published : Apr 06, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 09:20 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में छुट्टी लेकर अपने घर आए भारतीय सेना के एक जवान की शनिवार को आतंकियों ने हत्या कर दी। आतंकवादियों ने सेना के जवान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।

टेरिटोरियल आर्मी के...- India TV Hindi
टेरिटोरियल आर्मी के मोहम्मद रफी यातू

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में छुट्टी लेकर अपने घर आए भारतीय सेना के एक जवान की शनिवार को आतंकियों ने हत्या कर दी। आतंकवादियों ने सेना के जवान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के मोहम्मद रफी यातू को सोपोर के वारपोरा इलाके में उनके घर पर गोली मारी गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि यातू अपनी यूनिट से अवकाश लेकर आए थे।

गोलीबारी की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और अर्धसैनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत