1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में आतंकवादी हमले में एसपीओ शहीद

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में आतंकवादी हमले में एसपीओ शहीद

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 06:03 pm IST

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ड्यूटी कर रहे दो एसपीओ पर गोलियां चला दी, जिसमें एक एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। 

kashmir- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दूरस्थ तांडर गांव के डचन में आज दोपहर की है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ड्यूटी कर रहे दो एसपीओ पर गोलियां चला दी, जिसमें एक एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी जवानों की दो सर्विस राइफल लेकर मौके से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत