1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आखिर क्‍यों हो रहा है जाट आंदोलन? जानिए क्‍या है जाटो की मांग

आखिर क्‍यों हो रहा है जाट आंदोलन? जानिए क्‍या है जाटो की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2016 05:29 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 05:39 pm IST

नई दिल्‍ली: हरियाणा में जाट समुदाय आरक्षण से जुड़ी अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के चलते हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। पुलिस फायरिंग और झड़प में

andolan
andolan

2014 में केंद्र सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया लेकिन 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

दरअसल जाटों ने आरक्षण की मांग करते हुए इससे पहले भी आंदोलन किया था। 2 मार्च 2014 को केंद्र सरकार ने जाटो को केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी में शामिल भी कर लिया था। लेकिन जाटो के आरक्षण पर सवाल उठाती एक याचिका की सुनवाई करते हुए 17 मार्च 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जाटो का आरक्षण देना ठीक नहीं है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जाति पिछडेपन का एकमात्र आधार नहीं हो सकती है।

हरियाणा सरकार जाटो को दे सकती है आरक्षण

गुड़गांव, फरीदाबाद और रोहतक में आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे जाट समुदाय की मांगो पर विचार करते हुए हरियाण की भाजपा सरकार ने आरक्षण देने पर सहमति के संकेत दिए है।इस संबंध में मुख्‍यमंत्री की पहल पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में इस संबंध में अपने विचार स्‍पष्‍ट कर दिए है। विस के बजट सत्र में इस संबंध में हरियाणा सरकार बिल लाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत