1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: मथुरा में अवैध कब्‍जा हटाने गई पुलिस पर फायरिंग, SO शहीद

VIDEO: मथुरा में अवैध कब्‍जा हटाने गई पुलिस पर फायरिंग, SO शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 02, 2016 09:11 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 09:45 pm IST

मथुरा के जवाहरबाग इलाके में गुरुवार को अवैध कब्‍जा हटाने गई पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान हुई हिंसक झड़प,आगजनी और फायरिंग में एसओ संतोष कुमार यादव शहीद हो गए।

Jawahar Bagh(Mathura)- India TV Hindi
Jawahar Bagh(Mathura)

मथुरा: मथुरा के जवाहरबाग इलाके में गुरुवार को अवैध कब्‍जा हटाने गई पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान हुई हिंसक झड़प,आगजनी और फायरिंग में एसओ संतोष कुमार यादव शहीद हो गए। घटना स्‍थल पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल भेज दिया गया है। अवैध कब्‍जा हटाने का विरोध करते हुए उपद्रवी भीड़ ने पहले आगजनी की और फिर कुछ लोगों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें एसओ  संतोष कुमार यादव के सिर में दो गोली लगीं जिससे उनकी जान चली गई। इसके अलावा एसपी सिटी मुकुल देव समेत तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

280 एकड़ जमीन पर है कब्‍जा

पुलिस जवाहरबाग के जिस इलाके पर कब्‍जा हटाने गई थी वहां 280 एकड़ की जमीन पर अवैध कब्‍जा बताया जा रहा है। दरअसल जवाहर बाग मथुरा के सबसे बड़े पार्क में से एक है। बताया जाता है कि यहां पिछले 2 साल से सरकारी जमीन पर ‘आजाद भारत विविध वैचारिक क्रांति सत्‍याग्रही’ नाम के संगठन ने अवैध कब्‍जा कर रखा है। पुलिस ने इस कब्‍जे को हटाने के लिए आज कार्रवाई की जिसके दौरान पुलिस को भारी विरोध और आगजनी सहित गोलीबारी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत