1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JD(U) नेता के बेटे की दबंगई, ओवरटेक करने पर छात्र को गोली मारी

JD(U) नेता के बेटे की दबंगई, ओवरटेक करने पर छात्र को गोली मारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2016 11:55 am IST,  Updated : May 08, 2016 11:55 am IST

गया में JD(U) विधान पार्षद मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड और बेटे पर एक छात्र की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पास नहीं देने पर मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड और बेटे ने गोली चलायी।

bihar road rage- India TV Hindi
bihar road rage

गया: बिहार के गया में JD(U) विधान पार्षद मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड और बेटे पर एक छात्र की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पास नहीं देने पर मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड और बेटे ने गोली चलायी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गयी है। जिस छात्र की मौत हुई है उसका नाम आदित्य राज है।

क्या है मामला:

आदित्य अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, पीछे से जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी की गाड़ी में उनका बेटा और बॉडीगार्ड थे, उन्हें सड़क पर जब आदित्य की गाड़ी से पास नहीं मिला तो पहले उनलोगों ने उसकी गाड़ी रुकवाई फिर आदित्य और उसके दोस्तों की जमकर पिटाई की, फिर वे लोग हवा में फायर करने लगे, जब फायरिंग से डर कर आदित्य और उसके दोस्तों ने भाग कर गाड़ी में बैठने की कोशिश की तो पीछे से एक गोली चलायी गयी और वो गोली कार के शीशे से होते हुए आदित्य के सिर में लगी जिससे आदित्य की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बॉडीगार्ड और एमएलसी का बेटा फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने विधान पार्षद की गाड़ी बरामद कर ली है। बॉडीगार्ड और बेटे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव जिला परिषद् के अध्यक्ष रह चुके हैं और पहले आरजेडी में थे। बिंदी यादव अभी गया के रामपुर थाने में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रामपुर थाने की ही घटना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत