1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज के सिक्योरिटी हेड अवनीत सिंह बेदी सरकारी जमीन हथियाने के आरोप में गिरफ्तार

जेट एयरवेज के सिक्योरिटी हेड अवनीत सिंह बेदी सरकारी जमीन हथियाने के आरोप में गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2017 06:26 pm IST,  Updated : Jul 02, 2017 06:32 pm IST

जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी को जमीन हथियाने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में जेट एयरवेज के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे अवनीत सिंह बेदी को कल रात दक्षिणी दिल्ली में पंचशील पार्क स्थित उनके आवास से गाजियाबाद क

avneet singh bedi- India TV Hindi
avneet singh bedi

गाजियाबाद: जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी को जमीन हथियाने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में जेट एयरवेज के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे अवनीत सिंह बेदी को कल रात दक्षिणी दिल्ली में पंचशील पार्क स्थित उनके आवास से गाजियाबाद के संयुक्त निगम आयुक्त अरूण कुमार गुप्ता की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया

शिकायत में कहा गया है कि सेवानिवृत सेना के कर्नल ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चिकमबरपुर गांव में 945 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जमीन के 532 वर्ग मीटर को एक परिवहन कंपनी को किराये पर दिया गया था और बांकी बची जमीन का उपयोग परिवहन गोदाम तक जाने वाली रास्ते के तौर पर किया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच के लिए अभियान शुरू किया है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा है कि वह अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत