1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड से कोरोना पर आई अच्छी खबर, रविवार को कोई मौत नहीं हुई

झारखंड से कोरोना पर आई अच्छी खबर, रविवार को कोई मौत नहीं हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2021 10:32 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 10:32 pm IST

झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

झारखंड से कोरोना पर आई अच्छी खबर, रविवार को कोई मौत नहीं हुई- India TV Hindi
झारखंड से कोरोना पर आई अच्छी खबर, रविवार को कोई मौत नहीं हुई Image Source : PTI

रांची: झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कोविड-19 से कुल 5119 लोगों की मौत हुई। वहीं, संक्रमण के 56 नये मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 3,46,279 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,40,737 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं वहीं फिलहाल 423 लोगों का कोविड का इलाज चल रहा है।

देशभर में मिले 41,506 नए मरीज, एक्टिव मामले- 4 लाख 54 हजार 118

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 41,506 नए मामले सामने आए हैं और लगभग इतने ही मरीज कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 41 हजार 526 रही है। इस दौरान कोरोना से 895 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के बाद, देशभर में अबतक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 8 हजार 40 तक पहुंच गई है। इस वक्त देश में 4 लाख 54 हजार 118 एक्टिव केस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।