1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड बंद के दौरान नक्सलियों की बर्बरता, ट्रक समेत ड्राइवर को ज़िंदा जलाया

झारखंड बंद के दौरान नक्सलियों की बर्बरता, ट्रक समेत ड्राइवर को ज़िंदा जलाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2018 07:48 am IST,  Updated : Aug 04, 2018 07:48 am IST

देर रात राउलकेला से जमशेदपुर जा रहे चार ट्रेलर को नक्सलियों ने पहले रोका और फिर उनमें से एक ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं दिया और ट्रक के साथ ही ड्राइवर भी जलकर राख हो गया।

झारखंड बंद के दौरान नक्सलियों की बर्बरता, ट्रक समेत ड्राइवर को ज़िंदा जलाया- India TV Hindi
झारखंड बंद के दौरान नक्सलियों की बर्बरता, ट्रक समेत ड्राइवर को ज़िंदा जलाया

नई दिल्ली: झारखंड में नक्सलियों का कहर एक बार फिर देखने को मिला। झारखंड बंद के दौरान नक्सलियों ने एक ट्रक में ड्राइवर समेत आग लगा दी। आग से ट्रक जलकर खाक हो गया तो बाहर न निकल पाने की वजह से ड्राइवर भी जिंदा जल गया। वारदात उस वक्त हुई जब चार ट्रक राउलकेला से जमशेदपुर जा रहे थे। मामला झारखंड के खूंटी जिले की हैं।

देर रात राउलकेला से जमशेदपुर जा रहे चार ट्रेलर को नक्सलियों ने पहले रोका और फिर उनमें से एक ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं दिया और ट्रक के साथ ही ड्राइवर भी जलकर राख हो गया।

घटना खूंटी से करीब 18 किलोमीटर दूर अंडाघाटी में हुई। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस जब तक पहुंचती सारे नक्सली जंगलों का फायदा उठकार मौके से भाग निकले। राज्य में पहली बार नक्सलियों ने हैवानियत की हदें पार करते हुई इस घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत