1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 72 साल की उम्र में एमए कर रहे JJP MLA ईश्वर सिंह, ऑनलाइन दी परीक्षा

72 साल की उम्र में एमए कर रहे JJP MLA ईश्वर सिंह, ऑनलाइन दी परीक्षा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2020 06:59 am IST,  Updated : Oct 05, 2020 06:59 am IST

हरियाणा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह (72) ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है।

72 साल की उम्र में एमए कर...- India TV Hindi
72 साल की उम्र में एमए कर रहे JJP MLA ईश्वर सिंह, ऑनलाइन दी परीक्षा Image Source : SOCIAL MEDIA

चंडीगढ़: हरियाणा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह (72) ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है। जजपा ने रविवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने एक बयान में कहा कि गुहला चीका से विधायक पहले ही सार्वजनिक प्रशासन और इतिहास तथा विधि में एमए कर चुके हैं। उन्होंने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से परीक्षा दी।

जजपा ने कहा, ‘‘एक निजी छात्र के रूप में, विधायक ईश्वर सिंह ने कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अपने समय का अच्छा उपयोग करते हुए अध्ययन किया और ऑनलाइन परीक्षा दी। शनिवार को वह दो साल के डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए।’’

सिंह 1970 के दशक में राजनीति में आने से पहले कुछ समय के लिए शिक्षक भी रह चुके हैं। सिंह का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। पिछले वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जजपा में शामिल होने से पूर्व वह कांग्रेस के सदस्य थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत