1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जे के रोलिंग ने 12 साल की अपनी कश्मीरी फैंस के नाम भेजा वीडियो संदेश

जे के रोलिंग ने 12 साल की अपनी कश्मीरी फैंस के नाम भेजा वीडियो संदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2018 08:13 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 08:19 pm IST

स्कूल असाइनमेंट में अपनी पसंदीदा लेखिका रोलिंग से मिलने की इच्छा व्यक्त करने वाली 12 साल की नन्ही भारतीय फैन के नाम रोलिंग ने ट्वीट किया वीडियो।

...- India TV Hindi
विश्व प्रसिद्ध काल्पनिक चरित्र हैरी पॉटर की रचियता जे के रोलिंग।

नई दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध काल्पनिक चरित्र हैरी पॉटर की रचियता जे के रोलिंग के फैंस पूरी दुनिया में फैले हैं। भारत में भी हैरी पॉटर और रोलिंग के प्रशंसक करोड़ो की संख्या में हैं। रोलिंग अपनी  लेखनी के लिए जितनी मशहूर है उतनी ही वो अपने फैंस के साथ मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे ही एक किस्सी उनकी भारतीय फैन के साथ हुआ। जम्मू और कश्मीर की एक 12 साल की एक नन्ही प्रशंसक ने जब अपने स्कूल असाइनमेंट रोलिंग से मिलने की इच्छा व्यक्त की तो रोलिंग ने खुद उसके लिए एक वीडियो बनाकर भेजा। दरअसल जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाली 12 साल की कुल्सुम को स्कूल में असाइनमेंट में अपने पसंदीदा लेखक के नाम एक पत्र लिखना था। इस पत्र में कुल्सुम ने जे के रोलिंग के नाम एक पत्र लिखते हुए कहा कि वो उनसे बेहद प्रभावित है। रोलिंग के लेखनी के अलावा उनकी दृढ़ शक्ति और मुश्किलों से सामना करने की उनकी काबिलियत को काफी पसंद करती है।

इसके बाद कुल्सुम ने इच्छा जताते हुए कहा था कि जब वो बड़ी हो जाएगी तो एक दिन वो जे के रोलिंग से जरूर मिलेगी। इस पत्र को बाद में जब उसकी स्कूल टीचर और स्कूल की निदेशक ने ट्वीट किया तो रोलिंग ने खुद रिप्लाई करते हुए कुल्सुम का पूरा नाम जानना चाहा ताकि वो स्वयं कोई संदेश भेज सकें। इसके बाद रोलिंग ने एक वीडियो संदेश हजारो मील दूर रहने वाली अपनी 12 साल की भारतीय नन्ही फैन के नाम भेजा। ये वीडियो जब कुल्सुम को दिखाया गया तो उसका वीडियो भी बाद में ट्वीट किया गया। रोलिंग इससे पहले भी अपना बाल प्रशंसकों के लिए ऐसे ही प्यार दिखाती रही है। इससे पहले सीरिया के अपने 7 साल की छोटे से प्रशंसक के लिए रोलिंग ने हैरी पॉटर की बुक सीरीज भेजी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत