1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU: एक्शन में क्राइम ब्रांच, जांच टीम को तीन हिस्सों में बांटा, सबका अलग-अलग काम

JNU: एक्शन में क्राइम ब्रांच, जांच टीम को तीन हिस्सों में बांटा, सबका अलग-अलग काम

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jan 06, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 05:49 pm IST

सूत्रों के अनुसार एक यूनिट इस वक़्त JNU कैंपस में मौजूद है, जो कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इक्कठा करने पहुंची है, जोकि हिंसा की जांच में अहम सबूत होंगे। 

JNU News- India TV Hindi
Police personnel stand guard at the main gate of the Jawaharlal Nehru University (JNU), on Sunday evening in New Delhi, Image Source : PTI

नई दिल्ली। रविवार रात दिल्ली के JNU विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के बाद मामले की जांच दिल्ली  पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। जिसके तुरंत बाद क्राइम ब्रांच ने इसम मामले में तेजी के साथ काम शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की जांच टीम को 3 हिस्सों में बांटा गया है, सबका काम अलग-अलग है।

सूत्रों के अनुसार एक यूनिट इस वक़्त JNU कैंपस में मौजूद है, जो कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इक्कठा करने पहुंची है, जोकि हिंसा की जांच में अहम सबूत होंगे। दूसरी यूनिट पहचाने गए आरोपियों की धरपकड़ में लगी है और तीसरी यूनिट वायरल वीडियो और whats app ग्रुप में हिंसा के दौरान छात्रों को उकसाने और इकट्ठा होने की बात कर रहे आरोपियों को चिन्हित कर रही है।

जांच के दौरान सबसे अहम है नकाबपोशों की पहचान, फिलहाल इसमें कोई खास कामयाबी अभी तक जांच टीम को नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ की गिरफ्तारी के बाद नकाबपोशों के वीडियो उनको दिखाकर पहचान की कोशिश की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत