1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP सदस्यता लेने के बाद Jyotiraditya Scindia का ट्वीट, कही ये अहम बात

BJP सदस्यता लेने के बाद Jyotiraditya Scindia का ट्वीट, कही ये अहम बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 11:13 pm IST

बुधवार दोपहर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। बुधवार रात करीब 10.45 बजे ट्वीट कर उन्होंने शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे सहित कई भाजपा नेताओं को धन्यवाद किया।

Jyotiraditya Scindia - India TV Hindi
Jyotiraditya Scindia  Image Source : PTI

नई दिल्ली। बुधवार दोपहर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। बुधवार रात करीब 10.45 बजे ट्वीट कर उन्होंने शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे सहित कई भाजपा नेताओं को धन्यवाद किया और कहा, "जिस आत्मीयता से भाजपा के सभी वरिष्ठजनों ने मुझे अपने परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं प्रदान की हैं, मेरा स्वागत किया है उससे मैं अभिभूत हूँ।आप सभी को हृदय से धन्यवाद।"

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से अलग होने के पीछे तीन मुख्य कारण गिनाए हैं। उन्होंने बुधवार को भाजपा में शामिल होने के दौरान कांग्रेस से अपनी नाराजगी के कारण स्पष्ट किए। सिंधिया ने पहला कारण बताते हुए कहा कि "कांग्रेस में जड़ता की स्थिति है। पार्टी वास्तविकता से इनकार करती है। पार्टी में नए नेतृत्व को मान्यता नहीं मिल रही है।"

यह कहकर सिंधिया ने पार्टी में बुजुर्ग नेताओं के वर्चस्व पर निशाना साधा। जाहिर सी बात है कि उनका इशारा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तरफ था। सिंधिया ने कांग्रेस से मोहभंग होने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार को भी कारण बताया। मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिए बगैर उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सिंधिया ने कहा, "मध्य प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। जब वहां सरकार बनी तो मध्य प्रदेश को लेकर हमने एक सपना पिरोया था। लेकिन 18 महीने में वे सारे सपने बिखर गए, चाहे वह किसानों के ऋण माफ करने की बात हो या पिछली फसल का बोनस न मिलना हो, ओलावृष्टि से नष्ट फसल आदि का भी मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है। मंदसौर के हजारों किसानों पर आज भी मुकदमा लदा हुआ है।"

इस बयान के जरिए सिंधिया ने संकेतों में संदेश दे दिया की राज्य की कमलनाथ सरकार में उनकी बिल्कुल नहीं चल रही थी। इसके अलावा सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को भी भाजपा में आने के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का भविष्य सुरक्षित है।"

इनपुट- IANS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत