1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डा. कफील खान के भाई पर बाइक सवार कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई, हालत स्थिर

डा. कफील खान के भाई पर बाइक सवार कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई, हालत स्थिर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2018 07:01 am IST,  Updated : Jun 11, 2018 08:54 am IST

बीआरडी मेडिकल कालेज में 63 बच्चों की मौत मामले में आरोपी डा. कफील खान के भाई पर आज बाइक सवार कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर गोलियां चलायी।

kafeel khan brother was attacked by unknowns- India TV Hindi
kafeel khan brother was attacked by unknowns

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में 63 बच्चों की मौत मामले में आरोपी डा. कफील खान के भाई पर आज बाइक सवार कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर गोलियां चलायी। पुलिस ने बताया कि घायल कशीफ जमील (34) को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। (बेंगलुरू के जयराम विधानसभा सीट पर मतदान आज, कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला )

कोतवाली थाने के निरीक्षक घनश्याम तिवारी ने बताया कि रात में करीब 11 बजे बाइक सवार कुछ बदमाशों ने जेपी अस्पताल के पास जमील पर गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि जमील के दाहिने हाथ, गर्दन और चेहरे पर चोटें आयी हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।

शिकायत आने के बाद ही हम इस मालमे में जांच शुरू करेंगे। गौरतलब है कि  गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले अगस्‍त महीने में हुई बच्‍चों की मौत के मामले में जेल गए डॉक्‍टर कफील खान को पिछले महीने करीब 8 माह बाद जमानत मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत