1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में कहां रहेगी पाबंदी और कहां मिली ढील? जानिए नई गाइडलाइंस

कर्नाटक में कहां रहेगी पाबंदी और कहां मिली ढील? जानिए नई गाइडलाइंस

 Written By: T Raghavan
 Published : May 18, 2020 07:53 pm IST,  Updated : May 18, 2020 07:53 pm IST

राज्य सरकार ने सूबे के भीतर ट्रेन सेवाओं और प्राइवेट टैक्सी सेवओं, ऑटो को भी अनुमति दी है। टैक्सी और ऑटो में सिर्फ दो पैसेंजर्स के बैठने की अनुमति हैं।

karnataka- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

बेंगलुरु. केंद्र सरकार द्वारा रविवार को 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की गई थी। लॉकडाउन के साथ केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को विभिन्न निर्देश भी दिए थे। अब इन्हीं निर्देशों को ध्यान में रखकर कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के लिए अपनी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। कर्नाटक सरकार ने तय किया है तमिलनाडु, केरल महाराष्ट्र और गुजरात को छोड़कर बाकी पड़ोसी राज्यों के साथ सहमति के आधार पर बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

राज्य सरकार ने सूबे के भीतर ट्रेन सेवाओं और प्राइवेट टैक्सी सेवओं, ऑटो को भी अनुमति दी है। टैक्सी और ऑटो में सिर्फ दो पैसेंजर्स के बैठने की अनुमति हैं। राज्य में बार्बर शॉप, सलून और स्पा को भी खोलने की अनुमति दी गई है। राज्य में अब सरकारी पार्क सुबह 2 घंटे 7 बजे से 9 बजे तक और शाम को दो घंटे 5 बजे से 7  बजे तक खुलेंगे।

कर्नाटक सरकार ने तय किया है कि कंटेंमेंट एरिया का निर्धारण जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से परामर्श के बाद करेगा। कंटेंमेंट एरिया में सिर्फ अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में छूट मिलेगी, वहीं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का काम भी युद्ध स्तर पर किया जाएगा। पहले की तरह शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे राज्य में कर्फ्यू जारी  रहेगा और 31 मई तक हर रविवार 24 घण्टे कर्फ्यू जारी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत