1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करतारपुर में हर भारतीय सिख यात्री पर 20 डॉलर फीस मांग रहा है पाकिस्तान, भारत ने किया इंकार

करतारपुर में हर भारतीय सिख यात्री पर 20 डॉलर फीस मांग रहा है पाकिस्तान, भारत ने किया इंकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 04:57 pm IST

करतारपुर में भारतीय सिख यात्रियों को दर्शन की इजाजत के बदले पाकिस्तान ने भारत के सामने हर भारतीय सिख यात्री से दर्शन के बदले में 20 अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव रखा है

Kartarpur Corridor: Pakistan demanding USD 20 as entry fee from every Indian Sikh Pilgrim, but India- India TV Hindi
Kartarpur Corridor: Pakistan demanding USD 20 as entry fee from every Indian Sikh Pilgrim, but India denies  Image Source : KARTARPUR SAHIB

नई दिल्ली। करतारपुर में भारतीय सिख यात्रियों को दर्शन की इजाजत के बदले पाकिस्तान ने भारत के सामने हर भारतीय सिख यात्री से दर्शन के बदले में 20 अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव रखा है, हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को नकार दिया है। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से प्रति भारतीय यात्री से लगभग 20 डॉलर की फीस वसूलने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन भारत सरकार ने इसे नकारा है। 

रवीश कुमार से जब पत्रकारों ने कहा कि क्या पाकिस्तान के साथ यात्रियों से वसूली जाने वाली फीस पर किसी न्यूनतम राशि पर बात हो रही है क्या? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए न्यूनतम फीस का सवाल ही नहीं उठता, उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी तरह की एंट्री फीस की जरूरत ही नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत