1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2017 10:25 am IST,  Updated : Dec 19, 2017 10:25 am IST

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक जवान को हल्की चोटें आई हैं। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसे मुठभेड़ के दौरान नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है, "अभियान अभी जारी है।"

shopian-encounter- India TV Hindi
shopian-encounter

श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। जानकारी के मुताबिक रात भर चले इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि सुरक्षाबलों को सोमवार की शाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद ऑपरेशन क्लीन के तहत आतंकियों का घेराव किया गया। चारों तरफ से घिरने के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सेना की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए।

मामला शोपियां जिले के बटमुरान गांव का है। पुलिस का कहना है कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, एक घर में दो से तीन आतंकवादी छिपे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक जवान को हल्की चोटें आई हैं। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसे मुठभेड़ के दौरान नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है, "अभियान अभी जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत