1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार व गोलाबारूद का जखीरा बरामद

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार व गोलाबारूद का जखीरा बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2021 09:59 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 09:59 am IST

सेना के एक अधिकारी ने कहा, “करनाह में तैनात सुरक्षाबलों को मिली एक बड़ी कामयाबी में, रविवार देर रात बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। सेना और पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह संभव हो सका।” 

kashmir news army recovers arms and ammunition of terrorists  जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार व ग- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार व गोलाबारूद का जखीरा बरामद Image Source : INDIA TV

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच ‘एके’ असाल्ट राइफलों समेत हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, “करनाह में तैनात सुरक्षाबलों को मिली एक बड़ी कामयाबी में, रविवार देर रात बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। सेना और पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह संभव हो सका।” 

पढ़ें- TMC सांसद नुसरत जहां बोलीं- एक घंटे से ज्यादा नहीं कर सकती रैली, चाहे CM ही क्यों न हो, BJP ने जारी किया वीडियो

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया और पांच एके राइफलें तथा कई मैगजीन और कारतूस समेत सात पिस्तौल बरामद की। अधिकारी ने कहा, “अभियान नियंत्रण रेखा के बिल्कुल करीब धन्नी गांव में चलाया गया था जो लीपा घाटी में पाकिस्तान सेना की सीधी निगरानी में आता है।”

पढ़ें- Happy Holi LIVE: देशभर में होली की रौनक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत