1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: पुलवामा और शोपियां में दो आतंकी ढेर

कश्मीर: पुलवामा और शोपियां में दो आतंकी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 08:15 pm IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा में पम्पोर इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

Kashmir- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा में पम्पोर इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और अभियान अब भी जारी है। पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी शरण लेने के लिए निकटवर्ती एक मस्जिद में घुसे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठनों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत