1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: मदरसे में नाबालिग लड़के का कथित यौन उत्पीड़न, शिक्षक फरार फिर गिरफ्तार

कश्मीर: मदरसे में नाबालिग लड़के का कथित यौन उत्पीड़न, शिक्षक फरार फिर गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2018 03:30 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 03:30 pm IST

मुफ्ती ने लड़के को 20 दिसंबर को सुबह की नमाज के बाद अपने कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया...

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में मदरसे के एक टीचर को कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना बारामूला  जिले के करीरी की बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्हें 28 जनवरी को बारामूला जिले के करीरी कस्बे में स्थित एक स्थानीय मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र की लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें शिक्षक द्वारा यौन शोषण किए जाने की बात लिखी थी। छात्र के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत में अपने पिता के साथ लड़के ने करीरी बारामूला के मदरसा दारुल-हुदा में पढ़ाने वाले मुफ्ती हिलाल अहमद गनी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। शिक्षक बारामूला के नवपुरा इलाके का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, गनी ने लड़के को 20 दिसंबर को सुबह की नमाज के बाद अपने कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। उस समय मस्जिद में अन्य लड़के भी थे लेकिन वे इससे अनजान थे और धार्मिक शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, गनी ने दरवाजा बंद कर लिया और लड़के का उत्पीड़न किया। 

पुलिस ने कहा कि इस मामले में मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा गवाहों के बयान भी दर्ज हो गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुफ्ती पहले तो फरार हो गया था और पुलिस की गिरफ्त से बचने में कामयाब रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी किस्मत दगा दे गई और आखिरकार वह पुलिस के शिकंजे में आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत