1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इंडिया टीवी पर मदरसा कांड की गवाह, काज़ी पर लड़की ने लगाए संगीन आरोप

इंडिया टीवी पर मदरसा कांड की गवाह, काज़ी पर लड़की ने लगाए संगीन आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2017 10:41 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 10:41 pm IST

पूरे देश में लखनऊ मदरसा कांड की चर्चा है जिसमें एक काज़ी पर लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। लखनऊ के उस मदरसे से पुलिस ने आधी रात को रेड मारी और 52 लड़कियों को रिहा करा लिया।

Madarsa kand- India TV Hindi
Madarsa kand

लखनऊ: पूरे देश में लखनऊ मदरसा कांड की चर्चा है जिसमें एक काज़ी पर लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। लखनऊ के उस मदरसे से पुलिस ने आधी रात को रेड मारी और 52 लड़कियों को रिहा करा लिया। उन्हीं में से एक लड़की ने इंडिया टीवी संवाददता को जो बातें बताई वो बेहद चौंकानेवाले हैं। लड़की ने मदरसे और काज़ी को लेकर जो-जो खुलासे किए वो सन्न करने वाले हैं। मदरसे में रही उस लड़की ने काज़ी का पूरा काला चिट्ठा खोलकर रख दिया है। लखनऊ मदरसा कांड़ की जो गवाह सामने आई है..उसका दाखिला 6 महीने पहले ही वहां हुआ था..उस लड़की ने बताया कि मदरसे में कई लड़कियों के साथ काज़ी मारपीट करता था। 

लड़की ने बताया कि वह मदरसे में 6 महीने से पढ़ रही है घरवालों ने उसे दाखिला दिलवाया था। लड़की ने बताया कि काजी लड़कियों पर जुल्म करता है। मदरसे में रहने वाली लड़की ने ये भी बताया कि जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो क्या हालात थे। और कैसे पुलिस सभी को वहां से बाहर लेकर आई थी। चश्मदीद लड़की ने ये बताया कि कई लड़कियां चाहतीं थीं..मदरसे का सच सामने आए। 

जिस चिट्ठी से मदरसे का ये घिनौना सच सामने आया उस लेटर को लेकर भी लड़की ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वो लेटर मदरसे में रहने वाली कुछ पुरानी लड़कियों ने लिखा था और खिड़की से सड़क पर फेंका था। काज़ी तैयब जिया और मदरसे का बारे में खुलासा करने वाली इस लड़की ने बताया कि उसे कुछ पुरानी लड़कियां बताया करती थीं..कि काज़ी तैयब जिया किस तरह की हरकतें करते हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत